फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला में बिना चारा-पानी के तड़प रहे मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सुजौली में बने कांजी हाउस को गोशाला में तब्दील कर दिया गया है। गोशाला में बंधे मवेशियों को चारा-पानी नहीं मिल रहा है। इससे मवेशी भीषण गर्मी में भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील अंतर्गत सुजौली में बने कांजी हाउस को गोशाला में परिवर्तित कर दिया गया है। इसमें इस समय 42 मवेशी बंधे हुए हैं लेकिन गोशाला के मैनेजर द्वारा मवेशियों की देखभाल नहीं की जा रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि मवेशियों के लिए न चारे की व्यवस्था है और न ही पानी की।
इससे मवेशी गर्मी में पानी व भोजन के लिए तड़प रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अपर जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप गुप्ता को फोन से दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गोशाला की बाउंड्री भी नहीं बनी है जिससे मवेशी इधर-उधर भागते रहते हैं।
विज्ञापन

इस मामले में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मवेशियों के चारे व पानी की व्यवस्था के लिए रकम भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें