फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा मैनेजर व कर्मियों पर केस दर्ज

Sun, 09 Apr 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
 नानपारा स्थित टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा निर्धारित दर से अधिक वसूली की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने पुलिस के साथ छापा मारा। छापेमारी में अवैध वसूली की पुष्टि हुई। एसडीएम के आदेश पर सीतापुर निवासी ट्रक ड्राइवर की तहरीर पर पुलिस ने टोल मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों के खिलाफ अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


एनएच 28सी बहराइच-रुपईडीहा मार्ग के कोतवाली नानपारा अंतर्गत गुलालपुरवा स्थित टोल प्लाजा पर ट्रकों को खड़ा कर उनसे अवैध वसूली की जा रही थी। अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी एसपी शुक्ला ने प्रभारी निरीक्षक आलोक राव के साथ मौके पर छापेमारी की।

इस दौरान सीतापुर जनपद के थाना रामकोट अंतर्गत बरसहिया गांव निवासी ट्रक ड्राइवर मुन्नालाल पुत्र श्रीराम ने बताया कि उसके ट्रक (यूपी 34 टी 9606) से निर्धारित टोल टैक्स 135 की जगह 205 रुपये लिए गए। इसी तरह गाड़ी नंबर (एनएन 01 के 3191) से भी 240 की जगह 360 रुपये की वसूली की गई थी।
विज्ञापन


टोल प्लाजा कर्मचारियों की ओर से टोल मैनेजर रोहित पुत्र भास्कर के इशारे पर मशीन से फर्जी पर्ची भी निकाली जा रही थी। सभी वाहन चालकों से अधिक पैसा वसूल किया जा रहा था। एसडीएम ने मामले की पुष्टि होने पर टोल मैनेजर व उसके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि ट्रक ड्राइवर मुन्नालाल की तहरीर पर टोल मैनेजर रोहित व पांच अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अवैध वसूली का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें