फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 वाहन स्वामियों के खिलाफ दर्ज होगा केस

Sat, 28 Nov 2015 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिग्रहीत वाहन स्वामियों की ओर से सहयोग न किए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


डिमांड के बावजूद वाहन न उपलब्ध कराने वाले 25 वाहन स्वामियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी अभय ने एआरटीओ भगवान प्रसाद को ऐसे वाहन स्वामियों की सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

प्रधान ग्राम पंचायत तथा सदस्य ग्राम पंचायत के चुनाव के लिए एआरटीओ ने 543 लाइट/मध्यम/डीसीएम मालयान के स्वामियों को अधिग्रहण पत्र भेजा था लेकिन वाहन स्वामियों ने काफी कम वाहन सौंपे।

प्रथम चरण के लिए आवश्यक 184 वाहनों में से 80 वाहनों को परिवहन अधिकारियों ने प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए पकड़ा इसके बाद प्रथम चरण के लिए वाहनों की व्यवस्था हो सकी।
विज्ञापन


दिसंबर तक बंद रहेंगे बस संचालित करने वाले स्कूल

बहराइच। प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य ग्राम पंचायत के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्कूल बसों का अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अभय ने बताया कि स्कूली बसें संचालित करने वाले स्कूलों को 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए विभिन्न स्कूलों ने 95 बसों में से मात्र 32 बसें ही उपलब्ध कराईं।

ऐसी स्थिति को देखते हुए बस संचालित कर छात्रों को लाने ले जाने वाले स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि द्वितीय चरण के लिए समय से स्कूल बसें उपलब्ध कराएं और स्कूल को बंद रखे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें