फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपईडीहा-दिल्ली वॉल्वो कल से

Sat, 28 Nov 2015 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/लखनऊ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम रुपईडीहा और दिल्ली के बीच पहली वॉल्वो सेवा का शुभारंभ 30 नवंबर यानी सोमवार को करने जा रहा है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री के रूप में यासर शाह अपने गृह जनपद में पहली वॉल्वो बस सेवा का उद्घाटन करेेंगे। यह वॉल्वो बस वाया लखनऊ होकर दिल्ली तक सफर करेगी।

लखनऊ रेंज के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह के मुताबिक परिवहन मंत्री सुबह 8 बजे बहराइच बस अड्डे पर वॉल्वो को दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाएंगे।

जो दोपहर करीब दो बजे लखनऊ के चारबाग अड्डे पहुंचेगी। मंगलवार से एक जोड़ी वॉल्वो का शुभारंभ तय समय-सारिणी के आधार पर होगा।

यह वॉल्वो रोजाना दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए चलेगी जो पहले लखनऊ के चारबाग अड्डे रात 8 बजे पहुंचेगी। एक घंटे के बाद यह दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं, दिल्ली से रुपईडीहा के लिए शाम 5 बजे वॉल्वो चलेगी।
विज्ञापन


वॉल्वो का किराया
कहां से कहां तक    रुपए
चारबाग-बहराइच    289
चारबाग-रूपईडीहा    411
रूपईडीहा-कानपुर    640
रुपईडीहा-आगरा    1311
रुपईडीहा-दिल्ली    1793
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें