फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जुलूस के दौरान झड़प में पचास से अधिक लोगों पर केस

Thu, 18 Jul 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर थाना क्षेत्र के सचौली गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पयागपुर (बहराइच)। मुहर्रम के जुलूस के दौरान बुधवार रात सचौली गांव में खेत पर लगे पिलर उखाड़ने को लेकर दो समुदायों में झगड़ा हो गया था। मारपीट में लगभग छह लोग घायल हो गए थे। स्थानीय विधायक घायलों से मिलने सीएचसी पयागपुर पहुंचे थे। वहीं क्षेत्र का माहौल भी गरमा गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर 38 नामजद सहित कुल पचास से अधिक लोगों पर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के सचौलाी गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिया निकलने को लेकर कांधी कुंइया निवासी प्रेमचंद्र के खेत पर लगे पिलर को उखाड़ दिया था। खेत मालिक द्वारा विरोध जताने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने लाठी-डंडों से प्रेमचंद्र, उन्हें बचाने आए गौतम, प्रदीप, शिवम आदि को पीटकर घायल कर दिया था। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक और उपजिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को हालचाल लिया था। प्रेमचंद्र की पत्नी पूनम देवी की तहरीर पर पुलिस ने 38 नामजद और 15 से 50 अज्ञात लोगों पर दंगा फैलाने, मारपीट, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। पयागपुर प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय का कहना है कि पीड़िता पूनम देवी की तहरीर पर पचास से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें