फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दरोगा व लेखपाल समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गुलहरिया गाजीपुर में महिला का घर गिरवाने समेत अन्य मामले में थाने में दरोगा व लेखपाल समेत चार लोगों पर लूट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपितों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गुलहरिया गाजीपुर निवासी मैशरूल निशा ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया था। आरोप है कि वह कई वर्ष से अपनी जमीन पर मकान बनाकर रह रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि गांव निवासी एक युवक ने सात माह पूर्व हुजूरपुर थाने में तैनात दरोगा विजय कुमार व हल्का लेखपाल आदित्य कुमार श्रीवास्तव की मिलीभगत से दबंगई के दम पर मकान ढहा दिया और घर में रखे सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

हुजूरपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दरोगा व लेखपाल समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें