फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र से नदारद प्रभारी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में मटेरा भौखारा धान क्रय केंद्र पर निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी बीते दिनों नदारद मिले थे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इसकी सूचना डिप्टी आरएमओ को दी थी। डिप्टी आरएमओ के निर्देश पर यूपीएसएस के जिला प्रबंधक ने केंद्र प्रभारी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

धान खरीद को लेकर जिला प्रशासन सख्त होता जा रहा है। केंद्र प्रभारियों की लापरवाही लगातार सामने आती जा रही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल ने बीते दिनों नानपारा तहसील क्षेत्र के भौखारा मटेरा के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान क्रय केंद्र प्रभारी गायब मिले थे। इसकी सूचना ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने डिप्टी आरएमओ संजीव सिंह को दी थी। सूचना मिलने के बाद डिप्टी आरएमओ ने क्रय एजेंसी यूपीएसएस के जिला प्रबंधक गुलाब यादव को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। जिला प्रबंधक ने धान क्रय केंद्र प्रभारी सत्यदेव चौधरी के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके बाद मटेरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष चौथीराम यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मंडलायुक्त देवीपाटन वीएस रंगाराव ने धान खरीद में लापरवाही मिलने और बिचौलियों से केंद्र पर खरीद किए जाने की पुष्टि होने पर केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं धान क्रय केंद्रों पर पकड़े जाने वाले बिचौलियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के भी निर्देश जारी किए गए हैं। डिप्टी आरएमओ संजीव सिंह ने बताया कि किसी भी स्तर पर खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें