फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना गायब वीडीओ व सेक्रेटरी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तेजवापुर से गायब ग्राम विकास अधिकारी व विशेश्वरगंज से नदारद ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। चुनाव कार्य में बिना किसी पूर्व सूचना के गायब रहने पर बीडीओ व एडीओ ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विकास खंड तेजवापुर में ग्राम विकास अधिकारी यासिर शकील की है। वह बिना किसी सूचना के 13 अप्रैल से अनुपस्थित चल रहे हैं। मतपेटिकाओं की देखरेख का जिम्मा इनको दिया गया था। खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण यादव ने इनके खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। उधर विशेश्वरगंज में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी रवींद्र कुमार यादव भी 19 अप्रैल से नदारद चल रहे थे। कई बार सूचना देने के बाद भी कार्यालय नहीं आए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान यह फरार हो गए। बीडीओ अमित मिश्रा के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी राजेश चौधरी ने इनके खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली देहात व विशेश्वरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें