रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया के पांच गांवों में पराली जलाए जाने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर के निर्देश पर अधिकारियों व पुलिस की टीम ने छापा मार। इस दौरान घटना की पुष्टि होने पर 45 किसानों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रिसिया थाना क्षेत्र के कुछ गांवों में किसानों द्वारा खेतों में पराली को जलाया जा रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने एसडीएम सदर सौरभ गंगवार को दी। सूचना मिलने पर एसडीएम ने अधिकारियों को गांवों में जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम की अगुवाई में रिसिया के गोंदौरा गांव में टीम पहुंची। वहां पर 27 किसानों द्वारा पराली जलाने की पुष्टि हुई।
पराली जलाए जाने की पुष्टि होने पर एसडीएम के निर्देश पर इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इसी तरह क्षेत्र के नरसिंहडीहा, उत्तमापुर, परेवाखान और शंकरपुर में जांच के बाद 18 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि जांच के बाद सभी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।