बहराइच के मेडिकल कालेज में मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मेडिकल कराये जाने के लिए लाय
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने वाले सपाइयों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। जिला पंचायत सदस्य व नगर अध्यक्ष पयागपुर समेत 12 नामजद व 30 अज्ञात सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने सपाइयों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल व धारा 144 के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। इसके बाद सभी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू की गई है। सोमवार को पयागपुर में बिना अनुमति के सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। इसकी सूचना पर पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थे। यहां से इरशाद, बड़कऊ मास्टर, अकबर खां, हनुमान यादव, पंकज उर्फ विष्णु, सतेंद्र सिंह, राज यादव, संतोष यादव, अरमान खां, खलील को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया। देर शाम सभी को छोड़ दिया गया।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को 12 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिना अनुमति के प्रदर्शन कर रहे 12 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 12 लोगों को मौके से हिरासत में लेकर 151 की कार्रवाई की गई है।