फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के खेल कौशल को देख दंग रह गए बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला कारागार में जेल दिवस के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिसमें महिला बंदियों के खेल कौशल ने सभी को काफी रोमांचित किया। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए जेल अधीक्षक एएन त्रिपाठी ने कहा कि स्पर्धा के माध्यम से बंदियों में उत्साह का संचार होता है। वहीं उनमें नकारात्मक प्रवृत्ति की कमी आती है।
विज्ञापन

जेल में आयोजित पुरुष बंदियों की रस्साकसी प्रतियोगिता में महाबली एकादश, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वीर अब्दुल हमीद की टीम ने जीत हासिल की। महिला बंदियों की प्रतियोगिता में रस्सीकूद में नसरीन प्रथम व संगीता द्वितीय रहीं। खो-खो में रानी दुर्गावती और रस्साकसी में रानी लक्ष्मीबाई की टीम ने जीत हासिल की। मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता में भी बंदी नसरीन ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी जेलर एसके त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जेलर वीके शुक्ल, डिप्टी जेलर देवकांत वर्मा, ब्रह्मानंद उपाध्याय, सत्यप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें