फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एनडीए कैडेट अंतरिक्ष सिंह को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च

Wed, 15 Oct 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बाबागंज में कैंडल मार्च निकालते लोग। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। एनडीए कैडेट अंतरिक्ष कुमार सिंह की रहस्यमय मौत के खिलाफ मंगलवार देर शाम क्षेत्र में न्याय की मांग तेज हो गई। बाबागंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रुपईडीहा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने शांतिपूर्ण माहौल में कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत कैडेट को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन



कैंडल मार्च में लोगों ने जस्टिस फॉर अंतरिक्ष, भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों के साथ अपने क्षेत्र के होनहार बेटे को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। मार्च में शामिल परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि अंतरिक्ष की मृत्यु पूरे इलाके के लिए एक गहरा आघात है। उन्होंने केंद्र सरकार से विनम्र अपील की कि घटना की पारदर्शी जांच कर दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए, ताकि अंतरिक्ष की आत्मा को शांति मिले।


इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवराज सिंह, अभिजीत सिंह, हर्षोदय सिंह, पंकज कश्यप, अश्वगज सिंह, पीयूष सिंह, उमेश सिंह, वैभव सिंह, रमन सिंह, रानू सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, शमशाद आलम, शांतनु सिंह, सूरज मिश्रा, दिलीप मिश्रा, विशाल त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, शिवनाथ, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन






पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात कर मांगा न्याय
एनडीए कैडेट अंतरिक्ष कुमार सिंह की मौत के बाद न्याय की मांग अब राजनीतिक स्तर पर भी तेज होती जा रही है। मंगलवार को नरैनापुर निवासी अंतरिक्ष के परिजन रमन सिंह, अभिजीत सिंह, उमेश सिंह, अश्वगज सिंह और शिवराज सिंह ने गोंडा पहुंचकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात की। परिजनों ने पूर्व सांसद से गुहार लगाई कि अंतरिक्ष की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पूर्व सांसद ने परिजनों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि वह इस मामले को संबंधित उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे, ताकि न्याय में देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें