फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 2.22 लाख रुपये

Wed, 15 Oct 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा नगर के कायस्थ टोला निवासी एक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने झांसे में लेकर उसके खाते से 2.22 लाख की नकदी उड़ा ली। पीड़ित ने बैंक अधिकारियों के माध्यम से पैसा वापस पाने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन




वार्ड नंबर 7 निवासी शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर को एक व्यक्ति ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का प्रतिनिधि बताकर मोबाइल पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान उसने चालाकी से उनके बैंक से जुड़ी कुछ जानकारियां हासिल कर लीं। कुछ ही देर बाद खाते से पहले 1.99 लाख रुपये और फिर 23,190 रुपये निकल गए।


पीड़ित ने बताया कि उन्होंने तुरंत बैंक और ग्राहक सेवा से संपर्क किया, बैंक में काफी प्रयास के बाद भी पैसा वापस नहीं मिला। उन्होंने 12 अक्तूबर को कोतवाली नानपारा में तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि मामला साइबर सेल को भेजा गया है। ठग के खाते और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें