फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
नानपारा नगर में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा व राजीचौराहा में शुक्रवार की रात विभिन्न संगठनों के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। इस पर नानपारा में विभिन्न संगठनों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च नगर भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर शहीदों के सम्मान में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के जिला संयोजक दीपक श्रीवास्तव की अगुवाई में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।
इसी तरह सराफा कमेटी की ओर से रवि सोनी व अयोध्या सोनी के संयुक्त नेतृत्व में सराफा कमेटी के लोगों ने शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा बलहा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राशिद खां ने मुस्लिम संप्रदाय के सैकड़ों साथियों के साथ शहीद स्मारक स्थल पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके नगर के सामाजिक, राजनीतिक तथा नगर संभ्रांत लोगों के साथ युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महसी तहसील के राजीचौराहा में विभिन्न संगठनों की ओर से कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन देर शाम को किया गया। राजीचौराहा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विभिन्न संगठनों के लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पुन: स्थल आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर गजेंद्र पाल सिंह उर्फ टीका भइया, विवेक सिंह, नीरज सिंह, अभिषेक सिंह, शिवशंकर दीक्षित, शशिकांत दीक्षित, मोहम्मद सहबान, मोहम्मद निजाम, अंकित शुक्ला, अखिलेश सिंह, अमरेश पाठक, जितेंद्र दीक्षित, मोहम्मद अंसारी, चौकी इंचार्ज अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें