फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल कर हैदराबाद के दरिंदों को फांसी देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। हैदराबाद कांड से गुस्साए युवाओं ने मंगलवार की देर शाम कैंडल मार्च निकालकर नम आंखों से मृतक डॉक्टर महिला को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है। युवाओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा न दे पाना हमारे लिए धिक्कार की बात है।
विज्ञापन

हुजूरपुर विकासखंड अंतर्गत रमवापुर चौराहा पर मंगलवार देर शाम को मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष आसिफ रजा सिद्दीकी की अगुवाई में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। हैदराबाद की चिकित्सक की हत्या व रेप के बाद जलाकर मारे जाने के विरोध में सभी ने दुष्कर्म के अपराधियों को बिना किसी सुनवाई के कोर्ट से फांसी की सजा की मांग की।
युवाओं ने कड़े शब्दों में हैदराबाद में डॉक्टर महिला के साथ हुई दरिंदगी की निंदा की। जिलाध्यक्ष आसिफ रजा सिद्दीकी ने कहा कि सरकार को ऐसी घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए व ऐसे दरिंदगी के लिए कड़े कानून बनाना चाहिए। युवाओं ने लोगों से अपील की कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज में भागीदार बनें।
विज्ञापन

नारी सुरक्षा से ही भारत की मातृभूमि को हमें स्वर्ग बनाना है। अगर हम महिलाओं की सुरक्षा न कर सके तो हमें भारत माता के सपूत होने पर धिक्कार है। इस मौके पर चंदन सिंह, फुलजार, अतुल सिंह, संतोष सिंह, रणविजय सिंह, गोपाल सिंह, आशीष सिंह, दिनेश, अनुज दूबे, अंकित सिंह, विनोद कुमार, अतुल सिंह, नीरज व उदय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें