फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अभ्यर्थियों को प्रश्नों में दिखी एआई की झलक

Sun, 05 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महाराज सिंह इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। यूपी टीईटी के अंतिम दिन शनिवार को परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि कुछ प्रश्नों में एआई की झलक दिखी। पेपर में खरगोश का स्त्रीलिंग पूछना एक नया अनुभव रहा। इस दौरान पर्यावरण विज्ञान के प्रश्नों ने सभी को काफी उलझाया।
विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार से शुरू हुई टीईटी के अंतिम दिन शनिवार को परीक्षा देकर निकले लखीमपुर से आए बृज बिहारी ने बताया कि प्रश्नपत्र में खरगोश का स्त्रीलिंग पूछा गया था। उनका मानना है कि उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दी हैं।

जब भी कोई शिक्षक प्रश्नपत्र तैयार करते हैं तो विषय से संबंधित तथ्य और सिद्धांत का सहारा लेते हैं जबकि एआई ऐसे प्रश्न पूछता है जो विषयवस्तु के नहीं होते हैं। सीतापुर के अंशु कुमार ने बताया कि गणित के साथ पर्यावरण विज्ञान के प्रश्नों ने भी दिमाग का दही बना दिया।
विज्ञापन




अनुपस्थित रहे 399 अभ्यर्थी

यूपी टीईटी की परीक्षा के अंतिम दिन एक ही पाली में 3840 के सापेक्ष 399 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 3441 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार दूसरे दिन के अनुपात में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह परीक्षा केवल प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के लिए कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें