फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल जला, 80 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। जरवल विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग बिजली सप्लाई का केबल सोमवार को सुबह जल गया, जिससे करीब 80 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। सूचना पाकर पहुंची इंजीनियरों की टीम फॉल्ट दुरुस्त करने में लगी है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक देर रात तक बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी। वहीं, बिजली आपूर्ति बाधित होने से भीषण गर्मी में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। बिजली न मिलने से इन गांवों की तीन लाख आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

जरवल विद्युत उपकेंद्र के 33/11 एचटी लाइन के इनकमिंग केबल में सोमवार को तड़के तीन बजे आग लग गई। आग लगने से केबल जलने लगा। इससे उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। केबल जल जाने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। लोगों ने बिजली न आने का कारण अधिकारियों से पूछना शुरू किया, तब पता चला कि इनकमिंग केबल जल गया है। कर्मचारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद इंजीनियरों की टीम केबल दुरुस्त करने में लग गई है।
केबल जलने से नगर पंचायत जरवल, मनेहरा, धनसरी, परसोहर, मदारपुर, गोंदौरा, जोतौरा, बंभौरा, तपेसिपाह, हसना, बीबीपुर, उपधी सहित करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न मिलने से लगभग तीन लाख ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं। इस मामले में उपखंड अधिकारी योगेंद्र यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय से केबल मंगवाया गया है। इंजीनियर की टीम केबल बदलने में लगी है। उम्मीद है कि देर रात तक बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें