फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में बाइक सवार से अज्ञात पशु टकराया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर खपरा वन चौकी के निकट एक बाइक सवार जंगल में जानवर से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोतीपुर निवासी पिंकू (20) पुत्र रिजवान बाइक से नैनिहा की ओर गया था। देर शाम को वह बाइक से वापस घर आ रहा था। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर खपरा वन चौकी के निकट जंगल से निकला अज्ञात जानवर बाइक से टकरा गया।
इससे पिंकू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पिंकू की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें