बहराइच (ब्यूरो)। पंचायत उपचुनाव के लिए पांच विकासखंडों में आज मतदान होगा। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालयों से शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। देर शाम तक सभी ने बूथों पर मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बाद लगभग दो हजार पद ग्राम पंचायत सदस्य के खाली रह गए थे, जबकि चार बीडीसी सदस्यों के पद भी रिक्त थे। इन पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने की थी।
चार बीडीसी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जबकि विकासखंड महसी, चित्तौरा, कैसरगंज, हुजूरपुर और रिसिया में 20 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू होगा।