फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के पुत्र की हत्या

विज्ञापन
हुजूरपुर में पुल के पास बहराइच निवासी युवक का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। शहर के छावनी चौराहा निवासी एक व्यवसायी का पुत्र अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था। गुरुवार देर रात दोस्त घर लौट आया, मगर युवक नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह व्यवसायी के पुत्र का शव हुजूरपुर के खैरी नहर पर बन रहे पुल के नीचे पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। सूचना मिलने पर व्यवसायी परिवार के साथ मौके पर पहुंचा। व्यवसायी ने दोस्त पर रुपयों के लेनदेन में हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के वजीरबाग मोहल्ला अंतर्गत छावनी चौराहा निवासी संतोष राठौर बिजली उपकरणों के बड़े व्यवसायी हैं। उनके यहां घर के आगे के हिस्से में उपकरणों की बिक्री का थोक कारोबार होता है। उनका छोटा बेटा शानू राठौर (25) गुरुवार को घर पर था। तभी उसका दोस्त कोतवाली नगर के मोहल्ला शखैय्यापुरा निवासी उत्कर्ष तिवारी उसके घर पहुंच गया। दोनों बाइक से घूमने के लिए निकले।
पिता संतोष राठौर का कहना है कि दोपहर में फोन पर बात हुई तो शानू ने गोंडा में होने की जानकारी दी। इसके बाद से फोन बंद हो गया। देर रात उत्कर्ष अपने घर पहुंच गया, मगर शानू नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह कुछ लोग हुजूरपुर थाना क्षेत्र के खैरी नहर पर निर्माणाधीन पुल के पास गुजर रहे थे, तभी यहां पर एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके पास से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे युवक की पहचान हुई। उसके नाक व कान से खून बह रहा था। जबकि गले और सीने पर चोट के निशान थे। सिर के पीछे के हिस्से में भी किसी भारी चीज से वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रात में फोन पर हुई बात
व्यवसायी संतोष राठौर ने बिलखते हुए बताया कि रात करीब दो उत्कर्ष का फोन मिलने लगा, जिस पर उसकी मां से बात हुई। उन्होंने बेटे के सोने की बात कहते हुए फोन काट दिया। ऐसे में आशंका और भी गहरी हो गई।
मामा के घर गया था उत्कर्ष
प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि उत्कर्ष अपने दोस्त शानू के साथ गोंडा में अपने मामा के घर गया था। दोनों रात में एक ही बाइक से लौट रहे थे। दोनों के बीच एक दशक से पुरानी दोस्ती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें