फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद कर सड़क पर उतरे व्यवसायी

Mon, 04 Apr 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
बाजार बंद सफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सराफा व रेडीमेड कारोबार पर लगाए गए अतिरिक्त कर के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल व बहराइच उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश बंद की घोषणा की थी। जिसके तहत सोमवार को बहराइच में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। शहर के साथ-साथ कस्बे और ग्रामीण अंचलों में भी व्यापारिक प्रतिष्ठान के ताले नहीं खुले।
विज्ञापन


जिसके चलते लोग चाय, पान तक को तरस गए। नानपारा में व्यवसायियों ने बाइक जुलूस निकाला। वहीं नवाबगंज में केंद्रीय वित्तमंत्री का पुतला फूंक कर अपने गुस्से का इजहार किया। उधर श्रावस्ती में सराफा व्यवसायियों ने भिनगा नगर में जुलूस निकालकर ईदगाह में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम भिनगा को सौंपा। 

केंद्र सरकार ने इस बार के आम बजट में सोने के जेवरात पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी। इसके साथ ही रेडीमेड कपड़ा व्यवसाय पर भी कर लगाया। सराफा कारोबारी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 33 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। ऐसे में सराफा कारोबारियों का समर्थन करने के लिए प्रदेश बंद की घोषणा की गई थी। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को बहराइच में सुबह से ही व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
विज्ञापन


ताले नहीं खुले। शहर में बंद का तो मिलाजुला असर दिखा। लेकिन पयागपुर, नानपारा, नवाबगंज, रिसिया, जरवल, कैसरगंज, मिहींपुरवा, रुपईडीहा, हुजूरपुर, विशेश्वरगंज, महसी आदि इलाकों में कस्बे व ग्रामीण अंचलों में व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। ताले नहीं खुले। लोग चाय, पान तक को तरस गए। जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा, महामंत्री दीपक सोनी दाऊ जी की अगुवाई में जुलूस घंटाघर से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला गया।

इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट बीएन पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल को व्यवसायियों ने ज्ञापन साैंपकर समस्या से अवगत कराया। इस दौरान लोहा व्यापारी राजकुमार, खाद व्यवसायी आदर्श अग्रवाल, फुटकर वस्त्र विक्रेता संघ के शैलेंद्र गुप्ता, किराना संघ के महेश गुप्ता, संतोष अग्रवाल समेत काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

उधर बहराइच उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील माहेश्वरी नूतन की अगुवाई में भी वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। नानपारा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ व महामंत्री तेज प्रकाश अग्रवाल की अगुवाई में नगर के मुख्य मार्गों पर बाइक रैली निकालकर इमामगंज चौराहे पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

नवाबगंज में व्यापार मंडल व सराफा काराबोरी चौक घंटाघर चौराहे पर इकट्ठा होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। केंद्रीय वित्तमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया। प्रदर्शन की अगुवाई सराफा व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल ने की। पयागपुर में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान में पूर्ण बंदी रही। भूपगंज, कोट बाजार समेत अन्य बाजारों में लोग चाय, पान को तरस गए। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रखे।

व्यवसायियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कस्बे में भ्रमण किया। इसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। सभी ने प्रदेश आह्वान पर बंद रखकर वैट को वापस लेने की मांग की।
वहीं सोमवार को भिनगा व इकौना नगर की सारी दुकानें बंद रहीं। इस दौरान सराफा व्यवसायियों के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी जुलूस में शामिल हुए।

जुलूस भिनगा नगर का भ्रमण कर ईदगाह पहुंचा। जहां सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी ने कहा कि सराफा व्यवसाय पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने का निर्णय अविवेकपूर्ण है। वहीं, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीनाथ गुप्ता ने कहा कि इस नियम के तहत दुकानदारों को माल खरीदने के लिए आरटीजीएस करना होगा। इसके लिए उन्हें लिखापढ़ी के पचड़े में पड़ना होगा। इससे छोटे व्यापारियों का कारोबार बंद हो जाएगा।

ऐसे में जब पहले से ही सोने पर दस प्रतिशत आयात शुल्क लिया जा रहा है तो उससे निर्मित आभूषण पर एक्साइज ड्यूटी लगाना उचित नहीं है। व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम भिनगा यूसी उपाध्याय को सौंपा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें