फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से बस पलटी, 48 जख्मी

Mon, 19 Sep 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नानपारा से बारातियों को लेकर जरवल जा रही बस का अगला टायर रिसिया के बभनी पुल के पास अचानक फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पुल की अप्रोच रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे में 48 बाराती घायल हो गए। इनमें 12 की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन बारातियों की हालत नाजुक है, उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची रिसिया पुलिस ने मुआयना किया है। दुर्घटना के बाद बस का चालक भाग गया।

कोतवाली नानपारा के मोहम्मद बाग निवासी शब्बीर के पुत्र इमरान (24) का विवाह जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल महतबगंज निवासी नसीम की पुत्री रुखसार के साथ तय हुआ था। कार्यक्रम के तहत सोमवार को निकाह होना था।
विज्ञापन


नानपारा के मोहम्मद बाग से एक निजी बस सुबह 11 बजे बारातियों को लेकर जरवल के लिए रवाना हुई। बस में लगभग 60 बाराती सवार थे। बारातियों से भरी बस जब नानपारा-बहराइच मार्ग पर रिसिया थाना अंतर्गत बभनी पुल के पास पहुंची, तभी बस का अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया।

बस अनियंत्रित होकर पुल की अप्रोच रेलिंग तोड़ते हुए खड्ड में जा गिरी। चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े। सूचना पाकर रिसिया थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बस का शीशा तोड़कर बारातियों को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया।

दुर्घटना की सूचना पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना ने रिसियामोड़ स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती घायलों का हालचाल लिया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

खड्ड में पलटी बस में सवार दूल्हा इमरान, दूल्हे के पिता शब्बीर, मतीन अहमद, सरोवर, मोबीन अहमद, सत्तार अहमद, अशफाक, रेशमा, परवीन, चंादबाबू, नूरी, रियाज अहमद, फिदा हुसैन, मोशान, अली अहमद, बबलू, हसीब, मीना, मुन्नी (40), मुन्नी (52), जाबिर, नसीब अली, मकसूद, हिफाजत अली, जब्बार, शाबिर समेत 48 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें