फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदवल से लखनऊ के लिए फिर शुरू हुई बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। नंदवल गांव से लखनऊ के लिए पुन: रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया है। प्रतिदिन रोडवेज बस सुबह आठ बजे जिला मुख्यालय होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ से नंदवल पहुंचेगी। बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों में हर्ष है।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत नंदवल बाजार से रोडवेज बस का संचालन प्रतिदिन होता था। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर हुए लॉकडाउन में बस का संचालन रोक दिया गया था। अब नंदवल बाजार से बस का संचालन परिवहन विभाग ने पुन: शुरू कर दिया है। बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे से जिला मुख्यालय, फखरपुर, कैैसरगंज, जरवल, बाराबंकी होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।
यहां पर एक बजे से पुन: बस नंदवल के लिए रवाना होगी। बस संचालन शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों में हर्ष है। क्षेत्र के लोग अब सीधे लखनऊ पहुंच सकेंगे। वहीं बस के परिचालक ने बताया कि बिना मॉस्क के बस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही यात्री बस में खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें