फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटी, 28 भाजपा कार्यकर्ता घायल

Tue, 30 Apr 2019 11:43 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/ Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होकर लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों से भरी बस बेगमपुर के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 28 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली का आयोजन मंगलवार को रामगांव थाना क्षेत्र में विश्वरिया गांव के मैदान में था। करीब सवा तीन बजे रैली समाप्त हुई। इसके बाद कार्यकर्ता व समर्थक वाहनों से लौटने लगे। रैली में मोतीपुर के कार्यकर्ताओं व समर्थकों को लेकर आई एक बस करीब चार बजे सभी को बिठाकर मोतीपुर के लिए रवाना हुई।

बस में लगभग 55 लोग सवार थे। रैली स्थल से बस महज दो किलोमीटर चली ही थी, तभी चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर बेगमपुर बाजार के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे से चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े और बस में फंसे भाजपा कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


ये हुए घायल 

भाजपा की रैली में आई बस में मोतीपुर के बेलहन, खैरा और लोहारनपुरवा गांव के भाजपा समर्थक व कार्यकर्ता सवार थे। बस पलटने से उसमें सवार सुरेश (40), रामू (22), नरायन (38), बाबू (28), कमलेश (50), पटवारी (40), सुशीला (45), अमिरका प्रसाद (56), भूलेराज (25), रामखेलावन (49), रामलौटन (55), सुमंत (40), पिंटू महाराज समेत 28 लोग घायल हुए हैं। इनमें रामलौटन और रामखेलावन की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस में सवार लोग ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह की अगुवाई में रैली में शामिल होने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें