देवलखा गांव में विद्युत लाइन डालते समय कर्मचारियों ने तीन स्थानों पर बीएसएनएल के तारों को काट दिया। लाइन कट जाने से फखरपुर विकास खंड में सात दिनों से बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त है। एसडीओ ने शनिवार देर शाम तक नेटवर्क आने की बात कही थी, लेकिन रविवार शाम तक भी लाइन सही नहीं हो सकी है। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित देवलखा गांव के निकट विद्युत लाइन बिछायी जा रही है। केबिल डालते समय भूमि खोदाई करते वक्त मजदूरों ने बीएसएनएल की केबिल तीन स्थानों पर काट दी। इससे देवलखा से लेकर पूरे फखरपुर कस्बे की बीएसएनएल सेवा ध्वस्त है। उपभोक्ताआें ने कई बार शिकायत की, लेकिन कटी लाइन नहीं जोड़ी गई।
इससे देवलखा से लेकर फखरपुर विकास खंड के एक लाख उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। एसडीओ कैसरगंज सुशील कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे विद्युत केबिल बिछाया गया है। इससे देवलखा के पास तीन जगह बीएसएनएल का केबिल कट गया है। इसी कारण से नेटवर्क की समस्या है। जल्द ही लाइन ठीक की जाएगी।