फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने कस्तूरबा की छात्राओं से किए सवाल

विज्ञापन
पयागपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण करते बीएसए। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। डायट परिसर में स्थित कस्तूरबा विद्यालय का गुरुवार को बीएसए ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बीएसए ने छात्राओं से सवाल किए, जिसका छात्राओं ने बेबाकी से जवाब दिया।
विज्ञापन

पयागपुर विकास खंड के डायट परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हाेंने विद्यालय में सफाई, बच्चों की उपस्थिति, शयन व शिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डेन को सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बीएसए ने छात्राओं से सवाल पूछे, जिसका बालिकाओं ने जवाब दिया। बीएसए ने छात्राओं को पुस्तकों के ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान से अवगत कराया। शिक्षकों से बच्चों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं में छिपे विज्ञान की भी जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन

बालिकाओं को समाज के प्रति जागरूक रहते हुए सशक्त भारत के निर्माण में योगदान पर बल देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वार्डेन पूनमलता, कीर्ति सिंह, श्यामजी पाठक, अमित श्रीवास्तव, अमरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें