फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: देवर ने भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से की हत्या

विज्ञापन
मृतका आरती देवी। - फोटो : मृतका आरती देवी।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। धर्मपुर गांव में बृहस्पतिवार रात देवर और देवरानी ने भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों भाग निकले। पुलिस ने आरोपी देवर और देवरानी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में बीमा की रकम और साढ़े चार बीघा जमीन के लिए हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी आरती देवी (35) के पति पुलिस सिंह यादव की करीब एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के मामले में हाल ही में किसान बीमा योजना के तहत करीब पांच लाख रुपये की धनराशि आरती के खाते में आई थी। साथ ही पति के नाम दर्ज साढ़े चार बीघा जमीन की वरासत भी आरती के नाम हो गई थी। बताया गया कि देवर दिनेश यादव और उसकी पत्नी की नजर इस संपत्ति पर थी और वे लगातार हिस्सेदारी का दबाव बना रहे थे।

बृहस्पतिवार रात आरती देवी किसी रिश्तेदारी में जाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान दिनेश यादव वहां पहुंचा और बीमे की रकम के लिए विवाद करने लगा। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने आरती की पिटाई करते हुए उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। जब वह पूरी तरह असहाय हो गईं तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से चेहरे, गर्दन और सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। आरती की चीख सुनकर पड़ोस के लोग घर के अंदर पहुंचे आरती देवी लहूलुहान हालत में चारपाई से बंधी थीं। पास में ही खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी। ग्रामीणों ने कोतवाली मुर्तिहा को घटना की सूचना दी और आरती को अस्पताल ले जाने का इंतजाम करने लगे, लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मुर्तिहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राम नरेश, फोरेंसिक टीम और एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि मृतका के भाई ओंकार की तहरीर पर देवर दिनेश यादव और देवरानी अनीता के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में घटना में उनकी संलिप्तता सामने आई है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।
आरोपी बोला, आक्रोश में की हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी दिनेश और उसकी पत्नी ने बताया कि बीमा के पांच लाख रुपये मिले थे। उसमें से ढाई लाख नकद और खेती के लिए साढ़े चार बीघा जमीन मांग रहे थे, लेकिन भाभी देने से इन्कार कर रही थी। इसी को लेकर रात में कहासुनी हुई तो आक्रोश में हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें