बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर मंडहवा मंदिर के पास जर्जर सड़क।
चरदा। बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर मंडहवा मंदिर के पास करीब छह माह से पुल निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। राहगीरों की आवाजाही के लिए बनाए गए बाईपास मार्ग की हालत खराब होने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
क्षेत्र के नफीस अली, गोविंद खां, केके वर्मा तथा मेराज अली आदि ने बताया कि बाईपास मार्ग घटिया तरीके से बनाए जाने के कारण रास्ता ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरा है। अब तक छह-सात राहगीर इस रास्ते पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बारिश के बाद बाईपास की स्थिति और खराब हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पुल निर्माण जल्द पूरा कराने के साथ बाईपास मार्ग को मानक के अनुरूप दुरुस्त कराने की मांग की है।