बहराइच। माटीकला के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार दिया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशन लाल पुष्कर ने बताया कि मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां, खिलौने, सजावटी सामान समेत अन्य कलात्मक वस्तुएं बनाने वाले पात्र लोग इसमें भाग ले सकते हैं। इच्छुक आवेदक 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर जरूरी अभिलेख जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करें। प्रदेश या जिले के मूल निवासी और 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग पात्र होंगे। प्रतिभागियों को अपने उत्पादों का मौके पर प्रदर्शन करना होगा। मूल्यांकन के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए चयन होगा। पूर्व में पुरस्कार पा चुके लोग आवेदन नहीं कर सकेंगे।