फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल का अप्रोच मार्ग कटा, आवागमन बाधित

Sun, 26 Mar 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
संपर्क मार्ग का कटा अप्राोच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटहा-मटेराचौराहा संपर्क मार्ग पर बने पुल की रेलिंग से 10 मीटर अप्रोच मार्ग कट गया है। इससे इस मार्ग से छोटे चार पहिया और भारी वाहनों का आवागमन प्रभावित है। इस मार्ग से सिर्फ पैदल और साइकिल सवार ही यात्रा कर रहे हैं। अप्रोच मार्ग कटने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। मार्ग को सही कराने के लिए ग्रामीणों ने डीएम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


नानपारा तहसील के इटहा गांव से इटहा-मटेराचौराहा संपर्क मार्ग पर एक पुल बना है। इस पुल से नानपारा क्षेत्र के हजारों लोग प्रतिदिन महसी तहसील तक आसानी से यात्रा करते थे। इस पुल का अप्रोच मार्ग एक वर्ष पूर्व भरभराकर गिर गया था। तभी से लोगों का आवागमन इस मार्ग से बाधित है।

इसकी शिकायत गांव के लोगों ने अधिकारियों से की, लेकिन किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं, मार्ग धीरे-धीरे काफी मात्रा में कट गया। जिससे संपर्क मार्ग से सिर्फ बाइक और साइकिल सवार लोग ही किसी तरह आवागमन कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार बीडीओ और अन्य अधिकारियों से मार्ग का संपर्क कटे होने की शिकायत की, लेकिन किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


इस पर गांव निवासी अखिलेश वर्मा, दीपू, विजय शंकर, कमलेश, सज्जन, लल्ले आदि ने जिलाधिकारी व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियाें को पत्र लिखकर अप्रोच मार्ग सही कराने की मांग की है। साथ ही जल्द मार्ग दुरुस्त न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें