फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: झोपड़ी में रह रहे ईंट भठ्ठा मजदूर, सता रहा बाघ का खतरा

विज्ञापन
बाघ की दहशत में कार्य कर रहे श्रमिक। - फोटो : बाघ की दहशत में कार्य कर रहे श्रमिक।
विज्ञापन
नवाबगंज। बाघ प्रभावित चनैनी गांव तथा उसके आस-पास संचालित भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों के सिर पर बाघ का खतरा मंडरा रहा है। ये मजदूर ईंट भठ्ठा पर ही रात काटते हैं। रहने के लिए इनके लिए अस्थाई आवास पन्नी या टिनशेड से बनाया जाता है। ज्यादातर ईंट भट्ठे आबादी से दूर सुनसान स्थान पर होते हैं।
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति में बचाव के लिए कोई तात्कालिक बचाव की व्यवस्था भी नहीं है। चनैनी गांव के पास स्थित एक ईंट भठ्ठे पर पथाई का काम कर रहे माधव राम व हेमराज ने बताया कि हाल ही में बाघ क्षेत्र के दो ग्रामीणों को घायल कर चुका है, एक बछिया का शिकार कर चुका है। तब से अकेले में काफी डर महसूस हो रहा है, भट्ठा जंगल के करीब है, कभी भी बाघ आ सकता है। रात को आग जला कर रखते हैं। ऐसे ही भट्ठे पर अन्य पथेरों को डर लग रहा है। अब्दुल्ला गंज रेंज की निम्निहारा चौकी में तैनात वन रक्षक देव वर्मा ने बताया कि रात को वन विभाग की टीम निगरानी करते हुए ग्रामीणों को हिंसक जानवर से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें