फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: सरयू के कछार में आठवां भेड़िया ढेर, विभाग की टीम ने मार गिराया...ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Tue, 30 Dec 2025 07:36 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

सरयू के कछार में दहशत फैला रहे आठवें भेड़िये को वन विभाग ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। ड्रोन की मदद से घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। भेड़िया मादा था। लगातार चल रहे अभियान से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
भेड़िया मारा गया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरयू के कछार में दहशत का पर्याय बने आठवें भेड़िये को मंगलवार दोपहर वन विभाग की टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया। भेड़िया ढेर होने की खबर मिलते ही इलाके के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि सुबह कैसरगंज के ब्रिज पकड़िया गांव के ग्रामीणों ने भेड़िया दिखने की सूचना फोन के माध्यम से दी थी। इस पर वन विभाग की टीम ड्रोन के साथ मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


ड्रोन ऑपरेटर लगातार भेड़िये की लोकेशन ट्रैक करते रहे, हालांकि शुरुआत में वह टीम की पकड़ में नहीं आ सका। लेकिन दोपहर में वन विभाग की टीम ने लगातार पीछा करते हुए सरयू के कछार में भेड़िये की घेराबंदी की। इसके बाद शूटरों ने कार्रवाई करते हुए भेड़िये को ढेर कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भेड़िये का शव सरयू के कछार से बरामद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि मारा गया भेड़िया मादा है, जिसकी उम्र लगभग तीन वर्ष के आसपास है। भेड़िया प्रभावित क्षेत्रों में विभाग की टीमें अभी भी अलर्ट मोड पर हैं। लगातार सर्च ऑपरेशन और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अब तक आठ भेड़ियों को ढेर किया जा चुका है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें