फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर लेखपाल

विज्ञापन
रिश्वत लेते हुए एंटीकरप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार लेखपाल उमेश कुमार पाठक। 
विज्ञापन
महसी। सराय मेहराबाद ग्राम पंचायत में तैनात एक लेखपाल को भूमि संबंधी रिपोर्ट लगाने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मंगलवार देर शाम गोंडा की एंटीकरप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी लेखपाल पीड़ित से पहले भी 70 हजार रुपये की वसूली कर चुका है। इसके बाद भी काम नहीं किया था। उसके विरुद्ध कोतवाली देहात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थाना रामगांव के तमाचपुर गांव निवासी दुलारे यादव को अपने दादा विश्वनाथ के नाम की भूमि से संबंधित कुछ अभिलेखों की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने सराय मेहराबाद के राजस्व लेखपाल उमेश कुमार पाठक से संपर्क किया था। मामले में लेखपाल को रिपोर्ट लगाकर कागजात तैयार करना था। शिकायतकर्ता के अनुसार लेखपाल उमेश कुमार पाठक ने इस काम के लिए पहले उनसे 70 हजार रुपये लिए। इसके बाद भी काम नहीं किया। पीड़ित के पुन: अभिलेख मांगने पर लेखपाल ने और 20 हजार रुपये की मांग की।
इस पर दुलारे यादव ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। एंटी करप्शन टीम गोंडा के निरीक्षक रामसहाय यादव के नेतृत्व में टीम मंगलवार को कोतवाली देहात के भोगाजाेत गांव पहुंची। नियत समय पर शिकायतकर्ता ने लेखपाल को बुलाकर उसे दस हजार रुपये सौंपे। जैसे ही लेखपाल ने रुपये अपने हाथ में लिए, वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक रामसहाय यादव ने आरोपी लेखपाल को कोतवाली देहात ले जाकर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें