फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौलती दाल में गिरा बालक, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। देवरिया निवासी एक परिवार सिविल लाइन क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार को खाना बनाते समय खौलती दाल में मासूम गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि बलरामपुर निवासी झुलसी महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देवरिया जिले के भलवाली गांव निवासी विध्यांचल परिवार समेत कोतवाली देहात के सिविल लाइन में रहकर मजदूरी का काम करता था। शनिवार को विध्यांचल की पत्नी भगोने में दाल बना रही थी। इसी दौरान साहिल गुप्ता (5) खौलते दाल के भगोने में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां पर इलाज के दौरान रविवार को दोपहर में उसकी मौत हो गई।
परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए हैं। उधर, बलरामपुर जिले के सिविल लाइन निवासी नंदिनी (24) पत्नी बैरियावन खाना बनाते समय झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें