बौंडी। सड़क हादसे में एक पांच वर्षीय मासूम की रविवार को मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोलागंज गांव निवासी शकुंतला सिंह रविवार सुबह अपने पांच वर्षीय बेटे अभि सिंह के साथ सेमगढ़ा चौराहा स्थित एक रिश्तेदार के घर गई थीं। दोपहर में वह बेटे को साथ लेकर पैदल घर लौट रही थीं। पहियाकुट्टी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम अभि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां शकुंतला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
बौंडी थानाध्यक्ष टीएन मौर्य ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।