फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में तेंदुओं के हमलों में बालक व महिला जख्मी

Sun, 13 Sep 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में शुक्रवार रात तेंदुओं के ताबड़तोड़ हमलों से दहशत फैल गई। ककरहा के मंझरा ललतूपुरवा में तेंदुए ने बालक पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। उधर, मोतीपुर के पृथ्वीपुरवा झाला में बाइक से घर लौट रही महिला पर तेंदुए के झपट्टा मारने की बात सामने आई है। दोनों को सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया। हमले में घायल बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन



ककरहा रेंज के मंझरा ललतूपुरवा गांव निवासी बरसाती ने बताया कि उनका पुत्र राजू (12) शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे घर के सामने परिजनों के साथ बैठा था। उसी दौरान तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारकर सिर को जबड़े में दबोच लिया और उसे खींचकर ले जाने लगा।

पहले तो सामने तेंदुए को देखकर परिजन सकते में आ गए, लेकिन सभी ने हिम्मत कर शोर मचाया, जवाब में गांव के लोगों ने भी हांका लगाना शुरू कर दिया। इस पर तेंदुआ बालक को छोड़कर झाड़ियों में भाग गया। हमले में राजू के सिर और गले में गहरे जख्म दो गए हैं। उसका सीएचसी मोतीपुर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




उधर, मोतीपुर रेंज के पृथ्वीपुरवा झाला गांव निवासी रमाकांत के अनुसार उनकी पत्नी रामावती (28) शुक्रवार रात करीब आठ बजे भाई के साथ बाइक से बाजार से घर लौट रही थीं। गांव के बाहर तेंदुए ने बाइक पर पीछे बैठी रामावती पर झपट्टा मार दिया।

बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण वह पूरी तरह उसकी चपेट में नहीं आ सकीं, लेकिन हाथ और पीठ पर पंजों से खरोंच आ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।


सूचना पर वन विभाग की टीम सीएचसी मोतीपुर पहुंची और दोनों घटनाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों से रात में अकेले बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की गई।

प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित ने बताया कि मंझरा ललतूपुरवा में राजू पर तेंदुए के हमले की वन विभाग की जांच में पुष्टि हुई है, लेकिन पृथ्वीपुरवा झाला में महिला पर तेंदुए के हमले की पुष्टि अभी नहीं हुई है। उन्होंने ग्रामीणों से रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें