- मोतीपुर तहसील के निशानगाड़ा एसएसबी कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल दोनों देश के अधिकार?
- फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। एसएसबी 70वीं बटालियन बीओपी निशानगाड़ा कैंप परिसर में भारत और नेपाल के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें एसएसबी ने पुलिस और वन विभाग से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही सीमा पर तस्करी रोकने व जंगलों की सुरक्षा पर एक-दूसरे से सहयोग करने की बात कही। अधिकारियों ने कहा कि दोनों देश मिलकर सीमा पर शांति बहाली के साथ तस्करी पर अंकुश लगाएंगे।
एसएसबी 70वीं बटालियन के बॉर्डर आउट पोस्ट परिसर में भारत व नेपाल के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एसएसबी, पुलिस, नेपाल सशस्त्र पुलिस और वन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। कमांडेंट यतेन सिंह नेगी ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों ने सुरक्षा में आपसी तालमेल के साथ काम करने की बात कही। कमांडेंट ने सीमा पर होने वाली तस्करी को रोकने पर बल दिया। कोतवाली मुर्तिहा की पुलिस ने एसएसबी व नेपाल पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।
वन क्षेत्राधिकारी दयाशंकर सिंह ने नेपाल पुलिस के सहयोग से जंगल तथा जंगली जीवों की सुरक्षा पर बल दिया। पुलिस अधीक्षक नेपाल केदार राजौरे ने कहा कि दोनों देश मिलकर सीमा पर शांति बहाली के साथ तस्करी पर अंकुश लगाएंगे। इस मौके पर एसपी सशस्त्र बल के नर बहादुर रावत, उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव, इंस्पेक्टर जीडी समेत वन दरोगा मनोज पाठक आदि मौजूद रहे।