फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा

Mon, 20 Jul 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को मासूपुर धरसोती के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। मौके पर ही कुचलकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ईशापुरवा हुसैनीपुर निवासी मुकेश कुमार (35) पुत्र स्व. चंद्रिका प्रसाद रविवार शाम रिश्तेदारी में पड़रिया गांव गया था।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बाइक से वापस ईशापुरवा गांव लौट रहा था। वह जब नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर धरसोती नाले के निकट स्थित मासूपुर गांव के सामने पहुंचा तभी नानपारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक उछलकर दूर जा गिरी। जबकि मुकेश सड़क पर गिर गया और जीप उसे रौंदती हुई आगे जाकर रुकी।

आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर किसी तरह जीप को रोका लेकिन तब तक चालक भाग निकला।
 
नानपारा पुलिस ने शव और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इस मामले में मृतक की पत्नी किरन देवी की तहरीर पर बोलेरो जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मालूम हो कि मुकेश ही परिवार को एकमात्र सहारा था।

उसके घर में पत्नी और बूढ़ी मां के अलावा पांच बेटियां व दो बेटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें