फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छह माह के मासूम पर गिरी खौलती सब्जी, हालत गंभीर

Tue, 15 Apr 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोदही गनेरी में छह माह के मासूम पर सोमवार की सुबह खौलती सब्जी गिर गई। इससे मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां मासूम का इलाज जारी है।
विज्ञापन

बौंडी क्षेत्र के कोदही निवासी संजय ने बताया कि उनका छह माह का बेटा शिवा घर में खेल रहा था। वहीं चूल्हे पर शिवा की मां सब्जी बना रही थी। चूल्हे से कढ़ाई उतारते समय कढ़ाई सहित सब्जी शिवा पर गिर गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में प्राथमिक इलाज के बाद मासूम को बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें