फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छह दिन से लापता युवक का नहर किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मोतीपुर थाना क्षेत्र के जरही के पास मंगलवार सुबह सरयू नहर के किनारे एक युवक का शव मिला। युवक बीते छह दिन से लापता था। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


लखीमपुर जिले के पलिया निवासी छत्रपाल (19) पिछले छह महीने से मोतीपुर थाना क्षेत्र के पुरैना रघुनाथपुर गांव में अपनी मौसी अनीला के घर रह रहा था। वह 22 अक्तूबर को बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर मौसी और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद अनीला ने 24 अक्तूबर को मोतीपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

मंगलवार सुबह जरही क्षेत्र में सरयू नहर की ओर गए ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान छत्रपाल के रूप में की। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। मोतीपुर थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके एक हाथ पर किसी जंगली जीव के काटने या चोट लगने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कारण

घटना की जानकारी मिली है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमित कुमार सिंह, सीओ, मोतीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें