फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कम मतदान वाले केंद्रों पर चलेगा जागरूकता अभियान

Tue, 27 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में स्वीप के तहत आयोजित बैठक में पात्र युवा और महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कम मतदान वाले केंद्रों को चिह्नित कर वहां विशेष जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक में निर्देश दिए गए कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को चिह्नित कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाए। इसके साथ ही सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित अन्य पात्र नागरिकों को भी अभियान से जोड़ा जाए। मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर, रैली, रंगोली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और आशा कार्यकर्ताओं की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर तीन दिन के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें