फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बोरे में मिले युवक के शव की पहचान नहीं, जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पिपरहवा गांव के पास सरयू नहर में रविवार सुबह बोरे में बंद मिले युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। करीब 28 वर्षीय युवक के गले के पिछले हिस्से पर जख्म के निशान मिले थे। इससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर शव बाहर निकाला था। आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है।
थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पहचान और घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की फोटो जिले के विभिन्न थानों के अलावा गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती पुलिस को भेजी गई है। सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि जोन और रेंज कार्यालय से भी संपर्क किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें