फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेंहदी छूटने से पहले उजड़ गया सुहाग, शादी के 9वें दिन इस हाल में मिली पति की लाश; पछाड़ खाकर गिरे घरवाले

Thu, 27 Feb 2025 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में मेंहदी छूटने से पहले महिला का सुहाग उजड़ गया। शादी के 9वें दिन जंगल में फंदे से लटकती पति की लाश मिली। घरवालों ने देखा तो पछाड़ खाकर गिरे। 
विज्ञापन
शादी के 9वें दिन दूल्हे की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में युवक का शव शादी के 9वें दिन कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के नैनिहा में पेड़ से लटका मिला। लाश उसी के शर्ट से लटकी थी। वह 22 फरवरी को घर से नित्यक्रिया की बात कहकर निकला था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना पर फोरेंसिक व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किया।

विज्ञापन


मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाला के मजरा पृथ्वीपुरवा का है। निवासी अशोक मौर्य (24) का शव बुधवार को घर से दो किमी दूर जंगल में फांसी पर लटका मिला। शव के आंख व कान जख्मी मिले। मृतक के भाई लालता प्रसाद ने बताया कि अशोक की शादी 18 फरवरी को गांव के ही एक युवती से हुई थी। 

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

22 फरवरी दोपहर 12 बजे वह घर से निकला था। घटना की जानकारी परिवारीजनों को उस समय हुई। जब जंगल के पास रह रहे एक ग्रामीण ने इसकी सूचना गांव के साथ ही पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके एक बहन भी है। मौत से पिता छोटेलाल, मां लवली का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष राकेश पांडेय में परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। शव जंगल में होने की वजह से जंगली जानवरों ने क्षतिग्रस्त किया होगा। पोस्टमार्टम के बाद सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव

देहात कोतवाली क्षेत्र के अमीनपुर नगरौर गांव में महमूद अली की आम की बगिया में बृहस्पतिवार को पेड़ पर शर्ट से 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर रही है। शव की तलाशी में ऐसा कोई कागज नहीं मिला। 

इससे उसकी शिनाख्त हो सके। लोगों की मानें तो हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाने की आशंका जता रहे हैं। देहात कोतवाल संतोष सिंह ने बताया शव चार दिन पुराना लग रहा है। हुलिये के आधार पर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें