बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को स्टेडियम और जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम के बीच अभ्यास मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित समय तक 3-3 गोल दागकर मैच बराबरी पर समाप्त किया।
विज्ञापन
मैच के दौरान खिलाड़ियों का बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल देखने को मिला। इसका आयोजन हॉकी कोच मोहम्मद आरिफ के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि ओंकार ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर कमलेश, शिवा, विशाल, अदिति, अनन्या, अकरम, संजना, आलोक, कृष्णा, आयुषी, तनू और तौसीफ सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।