जरवलरोड। रानीताल मोहल्ले में लापता हुए मासूम बच्चे का शव शुक्रवार देर शाम तालाब में उतराता मिला। परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला रानीताल निवासी साजिब सिद्दिकी का पुत्र सनीफ (2) शुक्रवार दोपहर अचानक लापता हो गया था। परिवार ने आस-पास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार देर शाम मोहल्ले के तालाब में बच्चे का शव उतराता दिखा।
शव मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जरवल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।