फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
नवाबगंज में विवाहित की संदिग्ध हालात में मौत के बाद जुटी भीड़। 
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में शनिवार सुबह एक विवाहिता रेशमा (32) का शव उनके घर में तख्त पर पड़ा मिला। ससुराल पक्ष ने बताया कि रेशमा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। वहीं, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर रेशमा की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पति अजीज अहमद के अनुसार, रेशमा सुबह सिलाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश होकर तख्त पर गिर पड़ीं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेशमा के पिता मैनुद्दीन फखरपुर से दोपहर में पहुंचे। उनके साथ अन्य मायके वाले भी नवाबगंज आए। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।
सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें