फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पांच अगस्त को विकास भवन में होगा डेयरी कॉन्क्लेव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विकास भवन के सभागार में दुग्धशाला विकास एवं पशुपालन विभाग द्वारा जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पांच अगस्त को एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने बताया कि विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से डेयरी कॉन्क्लेव पांच अगस्त को सुबह 11 बजे से होगा। सीडीओ ने जिले के प्रगतिशील पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों आदि से अपील की है कि सभी अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर आयोजन का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें