फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बेंत की झाड़ियों में मिला नर हाथी का शव, पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित... होगी गहन जांच

Fri, 14 Feb 2025 10:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में नर हाथी का शव बेंत की झाड़ियों में मिला। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। फील्ड डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। 
विज्ञापन
बेंत की झाड़ियों में मिला नर हाथी का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट जंगल के गेरुआ नदी के दूसरे तट पर बृहस्पतिवार देर शाम को एक नर हाथी मरा हुआ पाया गया है। इसकी जानकारी वनकर्मियों को गश्त के दौरान हुई। विभाग का दावा है कि हाथी के मौत का कारण प्राकृतिक है। वहीं घटना की जानकारी के बाद विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच और जांच की।

विज्ञापन


घटनास्थल का मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर डॉ. एच राजा मोहन ने निरीक्षण किया। साथ ही पोस्टमार्टम व शव निस्तारण की कार्रवाई अपने सामने कराई। नर हाथी के शव को उसके समस्त अंगों के साथ गड्ढा खोदकर नमक व चूना डालकर दफन कर दिया गया।

तीन चिकित्सकों ने किया पोस्टमार्टम

डीएफओ बी शिवशंकर ने बताया कि नर हाथी का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के दल ने किया। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए हाथी के विसरा को सुरक्षित कर लिया गया है। उसे जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर बरेली भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें