फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पहले हाथी... अब गैंडों का पसंदीदा जंगल बना कतर्नियाघाट; दस्तक से लोगों में दहशत; फसल कर रहे बर्बाद

Fri, 14 Feb 2025 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

नेपाल के रॉयल बर्दिया नेशनल पार्क के हाथियों के बाद अब गैंडों का पसंदीदा जंगल कतर्नियाघाट बना है। गैंडों की दस्तक से लोगों में दहशत फैली है। फसल बर्बाद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
गैंडों का पसंदीदा जंगल बना कतर्नियाघाट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में इन दिनों कतर्नियाघाट जंगल को पड़ोसी देश नेपाल के रॉयल बर्दिया नेशनल पार्क के हाथियों ने अपना पसंदीदा ठिकाना बना लिया है। वहीं दूसरी ओर अब नेपाल के गैंडों को भी यह जंगल रास आने लगा है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में नेपाल सीमा से सटे कटियारा बीट के बर्दिया गांव में एसएसबी कैंप के निकट खेतों में पिछले कई दिनों से गैंडों की दस्तक जारी है। 

विज्ञापन


तीन दिन पूर्व इसी गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की मौत जंगली हाथी के हमले से हो गई थी। इसके बाद लोगों में दहशत बनी हुई है। अब लोगों की मुश्किलें गैंडों ने बढ़ा दी है। गुरुवार की रात को एसएसबी कैंप के निकट सुरेश कुमार दुबे के गेंहू के खेत में गैंडा अपने बच्चे के साथ दिखा। 

इन दोनों ने गेंहू की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद से आसपास के किसानों ने हाका लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद गैंडे जंगल की ओर भाग गए। बच्चे के साथ फसलों को नुकसान करते हुए गैंडे की तस्वीर लोगों ने मोबाइल के कैमरे में कैद की है। किसानों ने गैंडों की दस्तक व उनके उत्पात की सूचना वन विभाग को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें