फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Thu, 22 Oct 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया। रिसिया-मटेरा के बीच मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। परिजनों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


रिसिया-मटेरा के बीच रेलवे ट्रैक संख्या 75/17 पर मंगलवार देर रात लोगों ने शव पड़ा देखा। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान बलभद्रपुर के मजरा धोबीघाट निवासी कृष्ण कुमार (19) के रूप में हुई।

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई, जबकि परिजनों ने हत्या कर शव ट्रैक पर फेंके जाने की बात कही। हालांकि, मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें